पंचकूला। सेक्टर-5 हाईफाई मॉल के अंदर मोब बार में हुक्का परोसने वाले पांच कर्मचारियों को जिला अदालत ने दोषी करार देकर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी युवकों की पहचान अतुल यादव, सिकंदर कुमार, गौरव, अरविंद ठाकुर और नीरज खरब के रूप में हुई है। सेक्टर-5 पुलिस ने दोषियों के खिलाफ 2023 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक 5 नवंबर की रात 12 बजे के करीब सेक्टर-5 पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की हाईफाई मॉल के अंदर मोब बार में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो तीन हुक्के जलते मिले। तलाशी लेने पर दूसरे कमरे से 28 हुक्के की पाइप और 11 मेटल पाइप बरामद हुई।