फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तारों की चपेट में आया ट्रक चालक, दम तोड़ा

Fri, 17 Jun 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद लोग
विज्ञापन
 औद्योगिक क्षेत्र फेस दो में एक ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गई। वीरवार सुबह औद्यगिक क्षेत्र टू में ट्रक चालक ट्रक में तिरपाल लगाते हुए अचानक हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान हिमाचल के सोलन के राहुल के रूप में हुई। घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया और लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहूंची पुलिस ने शव का पंचकूला सेक्टर के जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दी। मिली जानकारी के अनुसार राहुल बुधवार को अपने ट्रक से सब्जी  छोडने सेक्टर 26 चंडीगढ़ मंडी आया था। वहां पर सब्जी छोडने के बाद वह पंचकूला के फेस टू के प्लाट नंबर 5 गया। जहां उसने सीमेंट ट्रक लोडकर हिमाचल में ले जाना था। वीरवार सुबह राहुल ने ट्रक में सीमेंट लोड कर लिया और सीमेंट बारिश में भीख ना जाए, इसलिए ट्रक के ऊपर तिरपाल बंधाना शुरू किया। तिरपाल बांधते हुए राहुल का सिर उपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से टकरा गया और जिससे उसकी मौके ही पर मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें