संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। खुद को गैंगस्टर बताकर बोपाराय खुर्द निवासी रविंदर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई पुलिस ने रविंदर की शिकायत पर की।
रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेशनल कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह गैंगस्टर गुरविंदर सिंह बोल रहा है। उसने उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी। फोन करने वाले ने धमकी दी थी अगर रंगदारी की रकम नहीं दी तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में उसे 26 सितंबर को फिर से इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरी काॅल आई। जान से मारने की धमकी दी गई। इससे वह वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। अब उसे पता चला है कि गुरविंदर सिंह उर्फ बल्ले निवासी गांव भोपाल बोपाराय ने ही उससे फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। थाना लोपोके पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।