फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मजदूर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र में एक मजदूर पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-19 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज एसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के पटियाला से काबू किया। आरोपी की पहचान गरनैल राम निवासी जिला पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर हरि सिंह पर उसके ही साथी ने बिना किसी कारण के गाली-गलौच के बाद पेट में नुकीली वस्तु से वार कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें