फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मॉनिटरिंग सिस्टम की खराबी से पंचकूला में बढ़ा प्रदूषण स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मॉनिटरिंग सिस्टम वीरवार को खराब था। इसके चलते वीरवार को पंचकूला का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 रिकॉर्ड किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी मॉनिटरिंग सिस्टम कई बार खराब हो चुका है। असल में यह आंकड़ा करीब 244 के आसपास था।
विज्ञापन

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2022 में भी मॉनिटरिंग सेंसर में खराबी आने से पंचकूला का एक्यूआई गलत रिकॉर्ड हुआ था। तब भी बाद में जांच में तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि उपकरणों की नियमित जांच और अपडेट बेहद जरूरी है ताकि गलत आंकड़े जनता में भ्रम न फैलाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक एक्यूआई चाहे कुछ भी हो, पंचकूला की वायु गुणवत्ता को लेकर गंभीर प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें