फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बीड़ घग्गर गांव में पानी की स्थाई व्यवस्था होने तक टैंकर भेजना सुनिश्चित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बीड़ घग्गर में जब तक पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होती तब तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वहां पानी के टैंकर भेजना सुनिश्चित करें। यह निर्देश सेक्टर-1 लघु सचिवालय के समाधान शिविर में बीड़ घग्गर की महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दिए। शुक्रवार को महिलाओं का कहना था कि कुछ दिनों से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्हें पेयजल के लिए काफी दिक्कतें हो रही हैं। समाधान शिविर में एडीसी ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को ग्रामीणों की शिकायतों पर संज्ञान लेने के लिए निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव खेड़ी से हरियाली मार्ग कच्चा है। उन्होंने इस मार्ग पर पुलिया का निर्माण और कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की गुहार लगाई थी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को सेक्टर-25 के पार्क में कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। सेक्टर-25 पंचकूला के निवासियों ने शिकायत में बताया कि उनके पार्क में गेट नहीं लगे हैं। इस कारण जानवर पार्क में नुकसान कर रहे हैं। दूसरी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बाहर खड़े होने वाली रेहड़ियों को हटवाने के निर्देश दिए। रेहड़ी फड़ी वालों ने शिकायत में बताया कि वेंडिंग जोन में अपनी दुकानों को चला रहे हैं। खाली प्लाटों में कुछ रेहड़ी वाले अपनी दुकानें चला रहे हैं। इस कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शामिल किया जाए। अन्य मामले में सकेतड़ी निवासी प्रवीन कुमार और सेक्टर-27 निवासी लखबीर सिंह ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग को पानी की समस्या का हल करने के निर्देश दिए। सोमनाथ ने शिकायत में कहा कि रामगढ़ में लगाए टयूबवेल में ज्यादा हार्स पावर की मोटर डालकर सप्लाई शुरू की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बीडीपीओ बरवाला को सुंदरपुर गांव में मौके का मुआयना कर अवैध कब्जे छुड़वाने के निर्देश दिए। सुंदरपुर निवासी देवराज ने बताया कि गांव के तालाब की जगह पर कब्जा किया जा रहा है। कब्जा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सचिन गुप्ता ने एएससीओ को डंगा लगवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मल्लाह ने शिकायत में बताया कि उनके गांव में पीछे से लगातार पानी आ रहा है।
इससे खेतों की मिट्टी बह रही है। घरों तक भी दिक्कत होनी शुरू हो गई है। दूसरे मामले में भोज राजपुरा निवासी अरविंद कुमार ने घर के पास रिटर्निंग वाॅल बनवाने की गुहार लगाई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने वन विभाग को सड़क निर्माण के निर्देश दिए। शिकायत में रविन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान रास्ता चलने योग्य नहीं रहता। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बिजली निगम को आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भोज कुदाना ने शिकायत में बताया कि एक ट्रांसफार्मर से चार गांवों को बिजली की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की दूरी कहीं से तीन किलोमीटर तो कहीं से दो किलोमीटर है। दूरी ज्यादा होने पर सप्लाई काफी कम वोल्ट में पहुंच रही है। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करवाने, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, खेतों में पानी का टैंक बनवाने, डंगा लगवाने सहित कई प्रकार की शिकायतें आई। उनको निपटाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश विश्वनाथ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें