फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, डॉ. सुखचैन सिंह आईजीपी इंटेलिजेंस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है और आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डॉ. सुखचैन सिंह को आईजीपी मुख्यालय से हटाकर आईजीपी इंटेलिजेंस पंजाब तैनात किया गया है। इसी तरह आईपीएस पीके सिन्हा अब सिर्फ विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर का प्रभार संभालेंगे जबकि पहले उनके पास स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस का प्रभार भी था।
विज्ञापन

इसके अलावा आईपीएस नरेश अरोड़ा को पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के साथ स्पेशल डीजीपी मानवाधिकार पंजाब का प्रभार भी दिया गया है। आईपीएस एसएस श्रीवास्तव को स्पेशल डीजीपी सुरक्षा से हटाकर स्पेशल डीजीपी मुख्यालय तैनात किया गया है। डॉ. कौस्तुभ शर्मा को एडीजीपी मानवाधिकार से एडीजीपी सुरक्षा पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।
संदीप गोयल को डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के साथ डीआईजी एजीटीएफ-2 लुधियाना का प्रभार, मनिंदर सिंह को एसएसपी रोपड़ के साथ एआईजी वेलफेयर और आईपीएस कंवलदीप सिंह को एआईजी कार्मिक-1 पंजाब नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने जारी आदेशों में सभी अधिकारियों को अपना नया कार्यभार तुरंत संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें