फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 आईएएस और 32 एचसीएस का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां मिली तैनाती

Fri, 02 Jul 2021 03:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 11 आईएएस और 32 एचसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। दो एचपीएस को बतौर डीटीओ तैनाती मिली है। आईएएस संजीव वर्मा और ताकतवर हुए हैं। वहीं आईएएस धर्मवीर सिंह को पंचकूला निगमायुक्त व जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार देर शाम सरकार ने 11 आईएएस, 32 एचसीएस और दो एचपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। आईएएस संजीव वर्मा और ताकतवर हुए हैं। उन्हें बीज प्रमाणीकरण एजेंसी के प्रबंध निदेशक का भी जिम्मा सौंपा गया है। अभी वह बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी देख रहे हैं। कई एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को बदला गया है। 

विज्ञापन


एचपीएस वीरेंद्र सिंह को डीटीओ गुरुग्राम व धारणा यादव को डीटीओ झज्जर लगाया गया है। आईएएस अजय सिंह तोमर निगमायुक्त व जिला नगर आयुक्त यमुनानगर होंगे। धर्मवीर सिंह को निगमायुक्त व जिला नगर आयुक्त पंचकूला लगाया गया है। वह आईएएस विनय प्रताप को इस पद से कार्य मुक्त करेंगे।

राम कुमार सिंह पानीपत के जिला नगर आयुक्त होंगे। अखिल पिलानी को एसडीएम बहादुरगढ़, प्रशिक्षणाधीन अंकिता चौधरी को एसडीएम नार्थ गुरुग्राम, प्रशिक्षणाधीन हितेश मीणा को एसडीएम अंबाला कैंट लगाया है। प्रशिक्षणाधीन नीरज एसडीएम नारायणगढ़, प्रशिक्षणाधीन वैशाली सिंह एसडीएम पलवल, प्रशिक्षणाधीन आनंद शर्मा एसडीएम सफीदों व प्रशिक्षणाधीन सलोनी शर्मा एसडीएम महेंद्रगढ़ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एचसीएस का हुआ तबादला

सुरेंद्र सिंह प्रथम को अतिरिक्त श्रमायुक्त गुरुग्राम, अशोक बंसल को एडीसी रेवाड़ी, योगेश कुमार को एडीसी करनाल, कमलप्रीत कौर को हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड का सचिव, नरेंद्र पाल मलिक को एसडीएम थानेसर, डॉ. शिल्पी पातर दत्त को एससी-बीसी कल्याण आयोग का संयुक्त निदेशक प्रशासन, प्रदीप अहलावत प्रथम को एमडी शुगर मिल रोहतक लगाया है। 

वीरेंद्र चौधरी खेल विभाग के संयुक्त निदेशक प्रशासन, डॉ. किरण सिंह सीईओ जिला परिषद जींद, जितेंद्र कुमार द्वितीय संयुक्त सीईओ जीएमडीए, बिजेंद्र सिंह जीएम रोडवेज भिवानी, सुरेंद्र सिंह द्वितीय एसडीएम गन्नौर, सिखा एसडीएम झज्जर, ईशा कंबोज संपदा अधिकारी जगाधरी, वकील अहमद एसडीएम होडल होंगे। 

अनिल यादव सचिव नगर निगम फरीदाबाद, मनदीप कुमार एसडीएम असंध, राजेश एसडीएम उचाना कलां, प्रीतपाल सिंह एमडी शुगर मिल कैथल, विजया मलिक सिटी मजिस्ट्रेट हिसार, लक्ष्मी नारायण एसडीएम हथीन, संदीप कुमार सचिव हरियाणा विधि आयोग, सुशील कुमार चतुर्थ संयुक्त निदेशक प्रशासन कृषि विभाग, धीरज चहल एसडीएम पानीपत लगाए गए हैं।

हितेंद्र कुमार संयुक्त आयुक्त नगर निगम मानेसर, अनिल दून संयुक्त निदेशक प्रशासन ग्रामीण विकास विभाग, नवदीप सिंह एमडी शुगर मिल पानीपत, मोहित कुमार संयुक्त निदेशक प्रशासन खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग, शिवजीत भारती उप सचिव शहरी निकाय विभाग, रेणुका सिटी मजिस्ट्रेट झज्जर, निशा सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर, हरप्रीत कौर सिटी मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें