फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मैं हूं अलबेला तांगेवाला’ पर खूब बजी तालियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित सीनियर सिटिजन काउंसिल में आर्ट एंड लिटरेरी जोन की गोष्ठी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। सरस्वती वंदना अभिलाष शर्मा ने प्रस्तुत की। गुणीजनों का स्वागत रेणु अब्बी ने किया, जबकि संचालन डॉ. नीरू मित्तल ‘नीर’ ने किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में गीत, संगीत, नृत्य, कविता, शेरो-शायरी और नाट्य प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। सुनील मिनोचा ने ‘मैं हूं अलबेला तांगेवाला’ गीत के साथ तांगे की आवाज निकालकर श्रोताओं से जमकर तालियां बटोरीं। एनके शर्मा ने बिनाका गीत माला, आरसी शर्मा ने शेरो-शायरी और बाल कृष्ण कंसल ने किस्सा माया तेरी कोई न समझ पाया प्रस्तुत किया।
अभिलाष शर्मा और वीना शर्मा ने की-बोर्ड के साथ गीत प्रस्तुत किए। अनिमेष गोयल, नीरू मित्तल व रविंदर मित्तल, कमलेश गेरा, उमा शर्मा, अनीता परवान, रेणु अब्बी और जसविंदर कौर की नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। काउंसिल के प्रधान रविंद्र शर्मा ने शेरो-शायरी और चुटकुलों से दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन


विजय सचदेवा ने फिल्म मुग़ले आज़म के संवाद प्रस्तुत कर श्रोताओं को अचंभित किया। कविता, ग़ज़ल, मिमिक्री और लघुनाटिका “मां का सम्मान सीखो” के माध्यम से समाज को सुंदर संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें