फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 15 दिन पहले घर मेें काम करने के लिए रखी मेड ने की आत्महत्या

Wed, 29 May 2024 07:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित घर में फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन


पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-15 में करीब 15 दिन पहले घर के काम के लिए रखी मेड ने बुधवार दोपहर फंदे से लटकर आत्महत्या। सूचना पाकर सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले घर के मालिक ने मेड को घरेलू काम करने के लिए नौकरी पर रखा था। उसकी डयूटी सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक थी।

बुधवार सुबह दंपती घर से नौकरी पर चले गए थे। उनके माता-पिता दोपहर में सत्संग के सुनने के लिए गए हुए थे। मेड उस समय घर पर अकेली थी। जब बुजुर्ग घर आए तो उन्होंने मेड को चुन्नी के फंदे से लटका देखा। उन्होंने मेड को बचाने के लिए चुन्नी काटकर उसे नीचे उतारा। उसके बाद पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके से मिला विजिटिंग कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाते ही सेक्टर-15 पुलिस चौकी इंचार्ज योगध्यान पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को सूचना दी गई। टीम ने घटनास्थल की जांच की और सैंपल लिए। जहां मेड ने फंदे से लटककर आत्महत्या की थी, वहां एक विजिटिंग कार्ड रखा हुआ था। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही उनकी बेटी सेक्टर-15 स्थित घर पर नौकरी लगी थी। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और अभी पंचकूला में रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें