फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्ति के लिए महामृत्युंजय यज्ञ और रुद्राभिषेक शुरू

विज्ञापन
जनकल्याणा के लिए शुरू अनुष्ठान के दौरान आशीर्वाद प्राप्त करते ज्ञानचंद गुप्ता। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से जनकल्याण एवं वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय यज्ञ और रूद्राभिषेक का 40 दिवसीय 10वां अनुष्ठान महामंडलेश्वर 1008 सिद्धयोगी अशोकनाथ गिरी महाराज द्वारा शुरू किया गया। यह अनुष्ठान 31 जनवरी से 11 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा।
विज्ञापन

अनुष्ठान के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि मेयर कुलभूषण गोयल, साध्वी गौरी मां मंजूगिरी, पार्षद रितु गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज पंचकूला के जिला प्रधान राजीव गुप्ता, महासचिव एवं नवनिर्वाचित पार्षद सुनीत सिंगला, वित्त सचिव यशपाल गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान सुमित गोयल, दर्शन बंसल, रंजीता मेहता, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, राजेश गोयल ने भाग लिया। 40 दिन तक चलने वाला यह यज्ञ राष्ट्र की खुशहाली, जीवन में आ रही हर प्रकार की बाधाओं से मुक्ति और सुख समृद्धि के लिए किया जा रहा है। सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र, हवन और रोजाना रूद्राभिषेक के साथ इस यज्ञ का समापन 11 मार्च को होगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने महाराज को बधाई देकर कहा कि यह यज्ञ पंचकूला वासियों के लिए कल्याणकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें