पंचकूला। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. माधव नैने वीरवार को पंचकूला पहुंचेंगे। वे एमडीसी सेक्टर-4 स्थित कोठी नंबर-310 को बेचने के लिए आ रहे हैं। सुबह 11.00 बजे पंचकूला तहसील में रजिस्ट्री को लेकर सभी औपचारिकताएं पूूरी की जाएंगी।
इससे पहले माधुरी दीक्षित नैने की कंसेंट लेकर उनके पति डॉ. नैने कोठी की डील को लेकर पिछले महीने पंचकूला आए थे। उसी दौरान उन्होंने कोठी की डील को फाइनल किया था। माधुरी दीक्षित को एमडीसी सेक्टर-4 का प्लॉट नंबर 310 सीएम कोटे से 1996 में मिला था। उस समय के मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने माधुरी दीक्षित को सीएम कोटे से प्लॉट दिया था। माधुरी ने अपनी कोठी क्लीयर ट्रिप डॉट कॉम के फाउंडर मेंबर अमित तनेजा को सवा तीन करोड़ में बेची है। कोठी का कुल एरिया एक कनाल का है।