फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूल से उठा भरोसा, बोले- किसी बड़े स्कूल में पढ़ाउंगा, डॉक्टर बनना चाहती है बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 6 साल की मासूम पर स्कूल में हुए हमले ने एक पिता का सरकारी स्कूल से भरोसा ही उठा दिया। 6 दिन बाद यानी बुधवार को जब बेटी पीजीआई से डिस्चार्ज होकर पीरमुच्छला गांव में चाचा के घर लौटी तो पिता ने भरे गले से कहा- अब अपनी दोनों बेटियों को उस स्कूल में नहीं पढ़ाऊंगा, किसी प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाऊंगा। मेरी बेटी बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है, मैं उसकी यह इच्छा जरूर पूरी करूंगा। बुधवार सुबह हाथ में फूल और गुब्बारे लिए जब बच्ची पीजीआई से बाहर निकली तो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। लड़खड़ाते कदमों से पिता की गोद में सिमटी वह घर पहुंची। पीरमुच्छला वाले चाचा के घर की सीढ़ियों तक फूलों से सजावट की गई थी। रिश्तेदार, टीचर, अफसर और मीडिया का तांता लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें