फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धूमधाम से मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। मोरनी में सोमवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और विचारों को याद करते हुए लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सत्य, ज्ञान, समानता और सदाचार का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान जानकारी देते हुए अध्यापक अमरजीत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों से महान बन सकता है। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं दीपक शर्मा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के विचार और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, समानता और एकता की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढ़ी को भी उनके आदर्शों से परिचित करवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें