रायपुररानी। रतौर में ठेका कर्मी को लुटेरे बंदूक दिखाकर 30 हजार रुपये व चार बोतल शराब लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठेका कर्मी अवदेश कुमार निवासी गाजियाबाद ने बताया कि वह ठेके पर काम करता है। 6 मार्च को रात आठ बजे छह युवक ठेके पर आए और शराब की पेटी मांगी। जब उन्होेंने पेटी देने के लिए ठेके का दरवाजा खोला तो युवकों ने अंदर आकर देसी कट्टा निकाल लिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच कुछ युवकों ने ठेके के गल्ले को खोल उसमें रखे 30 हजार रुपये व पास रखी शराब की चार बोतलें भी उठा लीं।