फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों से लूट : एनसीईआरटी से पांच गुना ज्यादा महंगी प्राइवेट प्रकाशक की किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हर साल नए सत्र में शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी की बुक्स को चलाने का सर्कुलर निकाला जाता है लेकिन जैसे ही स्कूल शुरू हो जाते हैं। यह सभी नियम ताक पर रख दिए जाते हैं। निजी प्रकाशकों की ओर से अभिभावकों के साथ लूट जारी है। इस पर किसी प्रकार से रोक नहीं लगाई जा सकी है। इस कारण अभिभावकों पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है।
पंचकूला जिले में करीब 25 प्राइवेट स्कूल हैं। यहां सभी जगह निजी प्रकाशकों की बुक्स को खरीदने के लिए लोग कालका, पिंजौर से भी आ रहे हैं। यह किताबें सेक्टर-15, 16 के वेंडर्स के यहां ही मिल रही हैं। यह किताबें दूसरी जगह नहीं मिल रही हैं। इस कारण अभिभावकों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं शहर के कुछ स्कूल बच्चों को स्कूल से ही पेमेंट होने के बाद किताबें बेच रहे हैं। किताब खरीदने आए अभिभावक तरसेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा पांचवीं क्लास में पढ़ता है। इसके लिए उन्हें 5700 रुपये का सेट खरीदना पड़ा। यह सेट सेक्टर-16 में मिला है। इसके अलावा यह अभी तक कहीं नहीं मिल पाया है। वहीं सेक्टर -20 से किताब खरीदने आई शुभी सिंह ने बताया कि दसवीं की बेटी पढ़ती है। किताब क सेट आठ हजार का कॉपी सहित मिला है। स्कूल की ओर से रिकमेंड किए जोन के कारण यह हालात बन गए है। अभी तक यह ठीक नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग नहीं उठाता जरूरी कदम
शिक्षा विभाग की ओर से हर साल जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण अभिभावकों से स्कूल और निजी प्रकाशक लूट करने में सफल है। हमारी मांग है कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों पर छापा मारकर जांच की जाए। - भारत भूषण बंसल, चेयरमैन, प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन
विज्ञापन


कक्षा एनसीईआरटी बुक्स निजी प्रकाशक
नर्सरी 600 3200
पहली से पांचवीं 1200 5500
छठी से आठवीं 1300 6500
दसवीं से बारहवीं 1500 7800

शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि एनसीईआरटी की बुक्स को चलाया जाए। अगर स्कूल इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो सोमवार से स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें