फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 12 तक बढ़ाया, सेना के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को कुछ परीक्षाओं के लिए राहत देते हुए लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से इस संबंध में आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अतंर्गत ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेंट (आईसीएआई) की परीक्षा 5 से 20 जुलाई तक करवाने की छूट दी गई है। परीक्षा के दौरान केंद्र और आईसीएआई की ओर से जारी कोविड नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा। साथ ही हरियाणा सरकार ने हिसार में सेना भर्ती कार्यालय की ओर से होने वाले कामन एंट्रेस टेस्ट (सीईई) के लिए भी अनुमति प्रदान कर दी है। परीक्षाओं के दौरान सामाजिक दूरी और कोविड सम्मत व्यवहार क ा खास ख्याल रखना होगा।
दुकानें, मॉल्स, रेस्तरां, धार्मिक स्थल, कॉरपोरेट ऑफिस आदि पहले से जारी नियमों और शर्तों के साथ ही खुलेंगे। सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। शॉपिंग मॉल सुबह 10:00 से रात 8:00 बजे तक खोले जाएंगे। रेस्तरां और बार 50 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति के साथ सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति है। इसमें होम डिलीवरी भी शामिल है। स्वीमिंग पूल और स्पा फिलहाल बंद ही रहेंगे।
विज्ञापन

शादी-समारोहों के लिए कोई नई छूट नहीं
कोरोना के केसों में लगातार गिरावट के बावजूद सरकार फिलहाल अधिक राहत देने के मूड में नहीं है। शादी-ब्याह, अंतिम संस्कार और अन्य समारोह के लिए कोई नई छूट नहीं है। समारोह 50 फीसदी लोगाें की उपस्थिति के साथ करने की इजाजत रहेगी। पहले की तरह लोग शादी के नाम पर सब कुछ भूलकर एकजुट न होने लगे इसका ध्यान रखा जा रहा है। यही कारण है कि बरात निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। लोगों को खुद भी यह बात समझ में आ रही है, इसलिए वे स्वयं शादी जैसे समारोहों में अधिक भीड़ जुटाने के पक्ष में नहीं हैं। जिले में उपायुक्तों के पास आने वाले आवेदनों में भी लोग कोविड नियमों की पालना के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों की अनुमति ले रहे हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक खुले में आयोजित होने वाले सामाजिक समारोह में भी 50 लोगों से अधिक को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें