फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला के नाम पर लाखों रुपये का लिया लोन, पुलिस में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महिला के नाम पर ससुराल वालों द्वारा धोखे से लाखों का लोन लेने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 11 मई 2017 को पंचकूला निवासी हुई थी। तब से उनके सुसराल वाले उनको लगातार प्रताड़ित कर अधिक दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में आरोपियों ने एजेंट के साथ मिलीभगत करके, उनकी सहमति के बिना उनके नाम पर कई व्यक्तिगत लोन लिए। आरोपियों ने उनके पति पर भी दबाव बनाया और उनके नाम पर करोड़ों की संपत्ति के बदले लोन लिया। इसके परिणामस्वरूप उनके पति तनाव में रहते थे। 18 जनवरी 2023 को उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके ससुर और देवर सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें जबरन घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें