फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खाली प्लॉटों और झाड़ियों में छिपाई शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जगह छापेमारी में 65 बोतल अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब की 65 बोतलें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा ने बताया कि 22 नवंबर को एंटी नारकोटिक सेल ने रामपुर सियुड़ी-सूरजपुर क्षेत्र में हाईवे के पास खाली प्लॉट से संजय कुमार (42) निवासी पिंजौर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 बोतल शराब मिली।
विज्ञापन

दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच-3 ने सेक्टर-5 स्थित विशाल मेगा मार्ट के पीछे झाड़ियों से 24 बोतल शराब बरामद कर शारिक खान निवासी पिंजौर को पकड़ा।
तीसरे मामले में 23 नवंबर को केसी सिनेमा के पीछे खाली जगह से अमरजीत निवासी सेक्टर-3 को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 24 बोतल शराब मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें