पंचकूला। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते प्लेटफार्म नंबर दो और तीन, चार और पांच की लिफ्ट और एस्केलेटर को बंद कर दिया गया है।
इस कारण मंगलवार दोपहर में लखनऊ-चंडीगढ़ और वंदेभारत एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस कारण फुट ओवरब्रिज पर ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ब्यूरो