कालका। धरमपुर कॉलोनी में हेयर सैलून संचालक ने अपनी दुकान के पीछे बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंची। जांच अधिकारी देवी दयाल ने बताया कि उन्हें ईआरवी के माध्यम से शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि धरमपुर में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक मोहम्मद सलमान मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला था जोकि धरमपुर में हेयर सैलून चला रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसडीएच कालका के शवगृह में रखवाया। वहीं मृतक के भाई मोहम्मद चांद ने बताया कि सलमान पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद