फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति समेत चार के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास, ननद और बहनोई पर दहेज की मांग, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस उपायुक्त पंचकूला को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसकी शादी नवंबर 2021 में हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि उसे कई बार मारपीट और गाली-गलौच का सामना करना पड़ा और दिसंबर 2024 में उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि उसे और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें