पंचकूला। भारतीय जीवन बीमा निगम की उत्तर क्षेत्र महिला शतरंज टीम ने भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित अखिल भारतीय एलआईसी गेम्स-2025 में कांस्य पदक (तीसरा स्थान) जीता।
उत्तर क्षेत्र शतरंज टीम के प्रबंधक अमरजीत कुमार ने टीम की खिलाड़ियों ज्योति मेहरा (उदयपुर), आरती कपूर (दिल्ली), मिताली लोकवानी (अजमेर) और मंजुल श्रीवास्तव (दिल्ली) को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी।भारतीय जीवन बीमा निगम की खेल बोर्ड सदस्य नीतू आहलूवालिया ने भी एलआईसी उत्तरी क्षेत्र महिला शतरंज टीम को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।