फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मजीठिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ 736.96 करोड़ रुपये के कथित धन शोधन मामले में जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विजिलेंस ने ईडी से इस मामले में केस दर्ज कर धन शोधन पहलू की जांच करने की मांग की है। विजिलेंस की जांच में एक बड़े वित्तीय तंत्र का पता चला है। आरोप है कि इस तंत्र के जरिये कथित ड्रग धन को इधर-उधर किया गया। इसमें परिवार के सदस्य, करीबी सहयोगी, विभिन्न कंपनियां और विदेशी संस्थाएं शामिल हैं। विजिलेंस ने मजीठिया को इस तंत्र का मुख्य सूत्रधार और प्राथमिक लाभार्थी बताया है।
कथित धन के लेनदेन की तीन चरणों वाली प्रक्रिया सामने आई है। इसमें धन अर्जित करना, कंपनियों और विदेशी संस्थाओं के माध्यम से लेनदेन करना शामिल है। फिर उसे संपत्तियों में निवेश करने की बात कही गई है। जांच में साइप्रस और सिंगापुर की विदेशी संस्थाओं के माध्यम से हुए लेनदेन का भी उल्लेख है। विजिलेंस का दावा है कि कथित धन से संपत्तियां, विमान और अन्य परिसंपत्तियां खरीदी गईं। इनमें से कुछ संपत्तियां परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर रखी गई थीं।
विज्ञापन



जांच का दायरा और आरोप :
ब्यूरो के अनुसार, इस पूरे वित्तीय लेनदेन में 736.96 करोड़ रुपये की कथित अपराध से अर्जित आय जांच के दायरे में है। मजीठिया के खिलाफ दिसंबर 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई 2018 में एंटी ड्रग स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर हुई थी। विजिलेंस ने पहले इस मामले में 540 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ड्रग धन के लेनदेन का दावा किया था। अब जांच में यह आंकड़ा 736.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


पूरक आरोपपत्र और मजीठिया का पक्ष :

28 अक्तूबर को विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ करीब 40 हजार पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल करने की जानकारी दी थी। मजीठिया इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि ये आरोप अदालत में टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें