फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के अमरावती एनक्लेव में अब दिखा तेंदुए को जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
72 घंटे के भीतर दूसरी बार जंगलों में देखा गया, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अमरावती एनक्लेव के जंगलों में 72 घंटे में अब तेंदुए का जोड़ा देखा गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वीरवार रात करीब 8:35 बजे अमरावती के पास जंगलों में दो तेंदुए देखे गए। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार रात भी तेंदुए ने एक कुत्ते को निशाना बनाया था, जिससे वे काफी डर गए और कॉलोनी में सतर्कता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

वन विभाग ने लोगों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि रात के समय घर से बाहर न निकलें और अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें। बढ़ती ठंड और बर्फबारी के कारण तेंदुए भोजन की तलाश में मैदानी इलाकों की ओर आ रहे हैं। फिलहाल तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें