फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी के गांव खरोग में तेंदुए का आतंक<bha>;</bha> ग्रामीण भयभीत, शिकार बनाई कईं बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। गांव खराग में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों से तेंदुआ गांव और इसके आसपास कई बार देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय निवासियों में पवन कुमार, चंद्रमोहन, राजू शर्मा आदि ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ अब तक उनकी कई बकरियों को शिकार बना चुका है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पशुपालन पर निर्भर ग्रामीण अब रात के समय अपने पालतू पशुओं की रखवाली के लिए पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वाइल्ड लाइफ विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इनकी दूसरी बड़ी चिंता मुआवजे की कम राशि को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि बाजार भाव के मुकाबले बहुत कम होती है, जिससे उनके असली नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं और उनकी जिन बकरियों को तेंदुआ खा गया है उनके मुआवजे की राशि को यथोचित बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें