फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आर्मी एरिया में दिखा तेंदुआ, सुखना लेक से सटे जंगलों की ओर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शनिवार को सेक्टर-6 के रिहायशी इलाके में तेंदुआ रविवार सुबह चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास देखा गया। इसके कुछ देर बाद तेंदुआ सुखना लेक से सटे जंगलों की ओर चला गया। तेंदुए के दिखने की सूचना मिलते ही आर्मी एरिया के अधिकारियों ने तुरंत वन्यजीव विभाग को जानकारी दी। वन्यजीव विभाग के अनुसार, शनिवार रात से रविवार सुबह तक ओल्ड ट्रैफिक लाइट पॉइंट से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर निगरानी रखी गई थी। रविवार सुबह चंडीमंदिर कैंट क्षेत्र से सूचना मिली कि तेंदुआ कुछ समय के लिए दिखाई दिया और फिर जंगलों की ओर भाग गया। बता दे शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे तेंदुआ सेक्टर-6 पॉस एरिया में कई घरों के बरामदों में घुस गया था। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ मकान नंबर 252 के एक निर्माणाधीन मकान में छिप गया था। पड़ोस में पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक रहते है। करीब दो घंटे बाद जब वन्यजीव टीम ने पकड़ने के लिए जाल बिछाया, तो तेंदुआ वहां से निकलकर स्टेट हाईवे पार करते हुए चंडीमंदिर कैंट एरिया में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें