फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला की अध्यापिका सरिता कादियान ने केबीसी में जीते 7.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कौन बनेगा करोड़पति में पंचकूला सेक्टर -10 निवासी सरिता कादियान ने 7.50 लाख रुपये जीते। 25 दिसंबर को शो प्रसारित होने के बाद उन्हें उनके स्कूल में गांव गणेशपुर के सरपंच और पदाधिकारियोंं की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल गांव गणेशपुर बरवाला में शिक्षक हैं। प्ले एलांग से खेलते हुए उन्हें टॉप टेन मेंं होने के दौरान यह मौका मिला है। वह छठी बार कोशिश करते हुए कौन बनेगा करोड़पति शो की सीट पर पहुंची। वह 15 साल से लगातार केबीसी मेंं जाने के लिए कोशिश कर रही थीं। उनकी यह कोशिश वर्ष 2025 में सफल हुई। उनके पति समुंदर सिंह ने उनका हमेशा साथ दिया और उत्साह बढ़ाया। किसी भी काम को करने में उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर व्यक्ति मेहनत करेगा तो उसे सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने सदी के महानायक और केबीसी को होस्ट करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के बारे में बताया कि वह बहुत ही सरल आदमी है। उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन से जब मैंने अपनी टीजीटी में असफलता के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि व्यक्ति को प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। अगर कोई पूरे मन से प्रयास करेगा तो उसे सफलता जरूर मिलेगी।
केबीसी के लिए विषयों की समझ जरूरी
केबीसी मेंं जाने के लिए किसी भी व्यक्ति को पढ़ाई के साथ विषय की समझ भी बहुत जरूरी है। झूठ बोलने के बजाय लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। पूरे मन से प्रयास के बाद सफलता जरूर मिलेगी। लोगों को करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए रोजाना न्यूज पेपर जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान और सामान्य अध्ययन के लिए लोगों को पढ़ाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें