फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को सड़क पार करवा रहे फौजी की टांग टूटी, मृतक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला-शिमला हाईवे पर गांव जुलमगढ़ के समीप मंगलवार की रात हुुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति दिव्यांग था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना के गांव कसर निवासी जय राज सिंह (42) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता लगा कि मंगलवार को शिमला घूमने के बाद जय राज सिंह को वापसी के लिए रेलवे स्टेशन जाना था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। मध्य प्रदेश से जय राज सिंह के भाई सहित अंबाला कैंट में उनके मौसे के बेटे भी शव लेने पहुंचे थे। पुलिस जांच में पता लगा कि हादसा उस समय हुआ, जब एक सेवानिवृत्त फौजी दाई टांग से दिव्यांग जय राज सिंह के कहने पर उन्हें सड़क पार करवा रहे थे। सेवानिवृत्त फौजी एवं गांव बीड घग्गर निवासी 62 वर्षीय राम बीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दिव्यांग जय राज सिंह रेलवे स्टेशन जाने के लिए थ्री-व्हीलर से नीचे उतरा था। उसने राम बीर सिंह से उसे सड़क पार करवाने का आग्रह किया। फौजी जय राज सिंह का हाथ पकड़कर बीड घग्गर की तरफ से हाईवे पार कराने लगे। बीड घग्गर की सड़क पार करने के बाद जब जय राज सिंह दूसरी तरफ की सड़क पार करवाने लगे तो पंचकूला से जाती कार नंबर (एचआर49जी-2340) के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। दिव्यांग जय राज सिंह टक्कर लगने पर दूसरी तरफ की सड़क पर जाती कार पर गिर पड़ा। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी राम बीर सिंह की भी टांग टूट गई। राम बीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उक्त हरियाणा नंबर के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोग फौजी को उठाकर कमांड अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी चालक
हादसे को अंजाम देने के बाद से उक्त कार नंबर का आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल आरोपी थाना चंडी मंदिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान पता लगा ली है। बकौल पुलिस आरोपी कालका के टिब्बी मोहल्ला का रहने वाला मित्तल है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही।
यह था मामला
पंचकूला शिमला हाइवे पर मंगलवार की देर शाम एक सेवानिवृत्त फौजी दिव्यांग जय राज सिंह को सड़क पार करवा रहे थे। उसी दौरान पंचकूला से पिंजौर जा रही कार नंबर (एचआर49जी-2340) के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। जय राज सिंह टक्कर लगने पर करीब दस फुट ऊपर उछलकर पिंजौर से पंचकूला जाती कार नंबर (एचपी17ई-7675) की छत पर जा गिरा। जय राज सिंह के एचपी नंबर कार पर गिरने से पीछे आ रही मारुति वैगनआर कार नंबर (सीएच04जे-3194) के चालक को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इससे वैगनआर पलट गई। एचपी नंबर कार में दो लोग सवार थे। चंडीगढ़ नंबर की कार में केवल कार चालक ही था। तीनों को हादसे में मामूली चोटें लगी हैं। वे पुलिस से कोई शिकायत किए बिना अपनी क्षतिग्रस्त कारें ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें