फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिलेंडर से लीक होती गैस ने पकड़ी आग, जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। धर्मपुर कॉलोनी में स्थित शीतला माता मंदिर के समीप रविवार की सुबह एक घर में छोटे गैस सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। गनीमत रही घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। रविवार सुबह घर में मौजूद व्यक्ति ने जैसे ही किसी काम के लिए गैस चूल्हा जलाया तो सिलेंडर से लीक होती गैस ने आग पकड़ ली और तेजी से फैलने लगी। अचानक लगी आग देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों और पुलिस की तत्परता से कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि आग लगने से घर का नुकसान जरूर हुआ।

कुरुक्षेत्र। समर्थकों के साथ जीत का चिंह बनाकर खुशी जाहिर करते हुए बलकार सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें