फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वकील के सहायक की सिर में गोली लगने से मौत, कमरे में मिला अवैध हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या की आशंका, कारतूस और खोल बरामद, सुसाइड नोट नहीं मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला,पिंजौर। हाईकोर्ट में वकील के सहायक के रूप में काम कर रहे पिंजौर निवासी संजीव कुमार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनके कमरे में सिर में गोली लगी हालत में उनका शव पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कमरे में अवैध पिस्तौल मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि संजीव कुमार पिंजौर के गांव भोगपुर के निवासी थे। सोमवार रात वह अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह बच्चों ने उन्हें खून से लथपथ मृत पाया।
विज्ञापन

कमरे से पुलिस को अवैध पिस्तौल, एक कारतूस और खोल बरामद हुआ। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि संजीव मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में संजीव के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पिस्तौल उनके पास कैसे आई और इसकी सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और परिवारजन व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें