पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी वकील को व्हाट्सएप पर धमकी देने का मामला सामना आया है। आरोपी ने खुद को राजस्थान पुलिस का एएसआई बताया है। सेक्टर-5 पुलिस ने वकील की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वकील ने दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर 22 अक्टूबर की सुबह 11.22 बजे व्हाट्सएप कॉल आई थी।
कॉल करने वाले खुद को राजस्थान पुलिस का एएसआई बताया और जयपुर में अपनी लोकेशन भी बताई। आरोपी ने पीड़ित को कॉल करते ही उसका नाम लेकर बुलाया और साथ ही उनकी लोकेशन के बारे में पूछा जो पीड़ित ने बताया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से उसके बेटे के बारे में पूछा कि वह कहां इस पर पीड़ित डर गए और उन्होंने फोन काट दिया। दोबारा आरोपी ने कॉल किया तो उसे भी पीड़ित ने काट दिया और मामले की शिकायत पुलिस में दे दी।