फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन ने किया सुखना-चौ का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेंद्र राव ने मंगलवार को कालका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कालका परवाणू बार्डर, उसके बाद बीडीपीओ ऑफिस के पास से गुजर रही सुखना-चो का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में पी. राघवेंद्र राव ने बताया कि उनका कालका आने का उद्देश्य घग्गर नदी में मिलने वाले नालियों या नालों के पानी को साफ-सुथरा कैसे रखा जाय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि पानी पीने वाले लोगों को साफ सुथरा पानी मिल सके। यह लोग कोशिश कर रहे हैं, आगे भी काम करने की जरूरत है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे। उनके साथ नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, पार्षद गोल्डी वाल्मीकि, नगर परिषद कालका की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मदन लाल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनोद, जेई सुभाष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ईओ निशा शर्मा ने बताया कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन ने कालका में आठ प्वाइंट देखे हैं, जहां पर उन्होंने फेंसिंग करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों द्वारा उक्त जगहों पर कूड़ा कचरा न फेंका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें