फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभारंभ : डिजिटल बोर्ड में नजर आने लगे संदेश, जल्द हेल्पलाइन नंबर और अन्य सूचनाएं भी मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आखिर शहर में लगाए डिजिटल बोर्डों ने काम करना शुरू कर दिया है। कानूनी पेचीदगी और विवादों के थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण और संदेश शहर में लगाए बोर्डों पर नजर आने लगे हैं। अब इन डिजिटल बोर्डों के माध्यम से लोगों को इमरजेंसी नंबर, नगर निगम की सेवाएं, पानी, बिजली, सीवरेज के हेल्पलाइन नंबर, मौसम, एयर क्वालिटी इंडेक्स, न्यूज हेडलाइन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बड़े डिजिटल बोर्ड के साथ मार्केट में आने वाले लोगों को वाईफाई की फ्री सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि यूरोपियन देशों की तर्ज पर बोर्ड पर खबरें, आसपास की जानकारी, सरकार एवं प्रशासन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा तक्ष मीडिया को डिजिटल बोर्ड लगाने का काम सौंपा गया है। इस काम की एवज में निगम द्वारा एक रुपया भी खर्च नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी से सालाना 12 लाख रुपये विज्ञापन का पैसा लिया जाएगा।
डिजिटल बोर्ड का एक सर्वर रूम भी बनाया जाएगा। शहर में कोई घटना होने पर पुलिस सर्वर रूम में तैनात कर्मचारी को सूचना देगी और शहर के सभी डिजिटल बोर्ड पर मैसेज फ्लैश हो जाएगा। हर चौक चौराहे पर यह सूचना लोगों और पुलिस कर्मचारियों तक पहुंच जाएगी। कोविड के नियमों के बारे मेें लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें