फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 का फाइनल 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 6वें स्वर्गीय श्री पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 10 दिसंबर को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेले जाएंगे। ग्रैंड फाइनल मुकाबला 11 दिसंबर को इसी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

हरियाणा के लॉ और यूथ एंपावरमेंट मंत्री गौरव गौतम 11 दिसंबर को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे जूनियर किड्स खिलाड़ियों और विजेता टीमों को आशीर्वाद देंगे और पुरस्कार वितरित करेंगे। एसोसिएशन फाइनलिस्ट टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देगा। इसके अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट विकेट कीपर और बेस्ट फील्डर को ट्रॉफी और क्रिकेट किट से सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल अमरजीत कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम के तहत बेटी खिलाओ नामक नियमित गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लड़कियों के लिए सरकारी कल्याण सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी क्षमता को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें