फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नागरिक अस्पताल में देर रात हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में दरवाजे का शीशा तोड़ा, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में वीरवार देर रात करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया और गुस्से में आकर रिसेप्शन के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और सिक्योरिटी गार्ड ने स्थिति को संभाला।

दवा लिखवाने के लिए हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार देर रात एक व्यक्ति अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से किसी अन्य व्यक्ति के लिए दवा लिखने की मांग की। डॉक्टर ने नियमों के तहत कहा कि मरीज को लेकर आएं तभी दवा लिखी जा सकती है। इस पर व्यक्ति भड़क गया और डॉक्टर से अभद्रता करने लगा। जब डॉक्टर ने उसे शांत रहने को कहा तो आरोपी और ज्यादा आक्रोशित हो गया। वह रजिस्ट्रेशन काउंटर पर स्टाफ से उलझने लगा। अस्पताल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी बाहर जाकर अपने दो अन्य साथियों को बुला लाया।
विज्ञापन


अस्पताल में मचाई तोड़फोड़, मरीजों में फैली दहशत
तीनों ने मिलकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि आरोपी रिसेप्शन कक्ष में घुस गया और दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक वार्ड में हंगामा और शोरगुल का माहौल रहा।

पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने किया बीचबचाव
अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने बताया कि जिस कार में आरोपी अस्पताल पहुंचे थे उसकी तलाशी लेने पर शराब की दो बोतलें बरामद हुईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोट
डॉक्टर मरीजों की सेवा के लिए यहां हैं लेकिन इस तरह का व्यवहार बेहद निराशाजनक है। हम उस वक्त मरीजों का इलाज कर रहे थे जब आरोपी ने हंगामा किया। शिकायत पुलिस को दी गई है।
-डॉ. मनदीप सिंह, इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज
कोट
मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद थे और स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें