फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लंकेश’ ने कोरोना टीका लगवा जनता को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कलाकार सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को रावण की भूमिका में टीके की दूसरी खुराक लगवाई। सेक्टर- 17 के श्री रामलीला कमेटी में 17 साल से रावण की भूमिका अदा करने वाले सुनील कुमार ने सेक्टर- 38 स्थिति डिस्पेंसरी पर लोगों को महामारी से बचाव के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीका लगवाएं। इस दौरान उन्होंने लाइन में लगकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जन सेवा वेलफेयर सोसाइटी का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व मेयर आशा जायसवाल भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें