फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन: सुबह केवल एक टॉय ट्रेन पहुंची शिमला, अन्य ट्रेनें रहीं रद्द

Mon, 26 Jun 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)

सार

दूसरे दिन जटोग-तारादेवी स्टेशन के अलावा अन्य जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। दिनभर ट्रैक से मलबा और पेड़ों को हटाने का काम चलता रहा, इससे सैलानियों को भी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलमार्ग पर मलबा हटाने का काम चलता हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेलमार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के बीच रविवार सुबह केवल एक ही पैसेंजर टॉय ट्रेन निर्धारित से आधे घंटे की देरी से शिमला पहुंच सकी। इसके बाद दिनभर के लिए सारी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। कालका-शिमला के बीच अप-डाउन ट्रेनों के रद्द होने से सैलानियों को दूसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इससे पहले दिनभर मलबे को हटाकर शनिवार शाम तक रेल ट्रैक को ट्रेनों के आवागमन के योग्य बना दिया गया था, लेकिन रविवार सुबह जटोग और तारादेवी स्टेशन के बीच भूस्खलन और पेड़ गिरने की वजह से ट्रेनों का आवागमन दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया। रविवार को भी दिनभर रेल ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी था।

एक टॉय ट्रेन जैसे-तैसे पहुंची शिमला
कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार को भूस्खलन के चलते सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इस मार्ग पर पूरे दिन ट्रैक क्लीयर करने का काम चला। देर शाम तक ट्रैक क्लीयर भी कर दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह 3:30 बजे कालका रेलवे स्टेशन से चलने वाली पैसेंजर टॉय ट्रेन को शिमला के लिए रवाना कर दिया गया। जटोग और तारादेवी स्टेशन के बीच भूस्खलन के चलते उक्त ट्रेन आधा घंटे रास्ते में खड़ी रही। इससे सैलानियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ट्रैक को क्लीयर करने के बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया। इसके बाद अन्य जगह भी ट्रैक पर जगह-जगह भूस्खलन होने से ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन ट्रेनें हुईं रद्द रविवार को कालका-शिमला के लिए प्रस्थान करने वाली रेलमोटर कार संख्या : 72551, कालका-शिमला शिवालिक संख्या : 52451, कालका-शिमला मेल संख्या : 52453, कालका-शिमला ट्रेन संख्या : 52459, कालका-शिमला ट्रेन संख्या : 52455, कालका-शिमला ट्रेन संख्या : 04505 को रद्द कर दिया गया।

पैनोरमिक कोचों का ट्रायल भी रुका
पैनोरमिक कोचों का ट्रायल शिमला से शोघी के बीच चल रहा है। इसके चलते आरडीएसओ की टीम लखनऊ से कालका पहुंची हुई है। ऐसे में चार पैनोरमिक काेचों का पहले चरण का ऑसीलेशन ट्रायल सफल रहा है। अब चारों पैनोरमिक कोचों का वजन के साथ ट्रायल होना है। 6.350 टन वजन के साथ कोचों का ट्रायल होना है। इसके लिए 50-50 किलोग्राम के लोहे के बट्टे रखे गए हैं। अब 6.350 टन वजन के साथ दूसरा ट्रायल शनिवार से हाेना था लेकिन शनिवार और रविवार को कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन के चलते दोनों दिन ट्रायल नहीं हो पाया है। अब सोमवार को यदि सब कुछ व्यवस्थित रहा तो पैनोरमिक कोचों को शिमला के लिए रवाना कर दिया जाएगा। वहां शिमला से शोघी के बीच दूसरे चरण का ट्रायल प्रारंभ किया जाएगा।

सुबह 3:30 बजे वाली पैसेंजर ट्रेन को कालका से शिमला के लिए रवाना किया गया था जोकि शिमला पहुंच गई। कालका शिमला रेल ट्रैक पर भूस्खलन जारी है इस कारण कुछ जगह पर पत्थर गिरे हैं। इसी कारण कालका से शिमला जाने वाली और शिमला से कालका आने वाली सभी ट्रेनें रविवार को भी रद्द कर दी गई हैं। जिन लोगों की बुकिंग हुई है। उनका रिटर्न आ जाएगा। ट्रैक को क्लियर करने का काम जारी है। -कैलाश मीणा, उप स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, कालका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें