एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
पंचकूला की एक महिला ने सीएम विंडो पर कबूतरबाजी को लेकर शिकायत दी है। इस मामले में महिला ने ट्रेवल एजेंट के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। यह महिला अनीता सोनीपत की रहने वाली है। सोनीपत की इस महिला सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में बताया है कि उनके भतीजे देवेंद्र और नीरज को हांगकांग में भेजने के नाम पर एमडीसी के एक एजेंट ने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।
एमडीसी के इस एजेंट ने उनके भतीजों से पांच लाख रुपये और 4 पासपोर्ट लिए। महिला ने शिकायत में लिखा है कि यह पेमेंट 14 अप्रैल 2016 को एमडीसी पंचकूला में ही एजेंट दी गई। इसके साथ ही कुछ पेमेंट इसके आईसीआईसीआई बैंक के एजेंट द्वारा दिए गए एकाउंट नंबर में डाली गई। महिला के अनुसार एक अन्य व्यक्ति भी इस काम में उनका सहयोगी है।
महिला का कहना है कि एजेंट उनके भतीजे देवेंद्र और नीरज को चीन ले गए जहां उसने इनसे लूटमार की और उनको वहीं छोड़ दिया। एजेंट ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी। इस मामले में जब उनको पैसे वापस मांगे गए तो उन्होंने उनको धमकी भी दी। महिला ने मांग की है कि इस मामले में मामला दर्ज किया जाए और कार्यवाई की जाए।