फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बस्ती बाबा खेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने आत्महत्या की

Fri, 02 Aug 2024 11:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पड़ोसियों को पंखे पर लटकता हुआ मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर के थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते मिट्टू बस्ती में बुधवार देर रात श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान छोटू मिस्त्री के रूप में हुई है। आत्महत्या का पता सुबह साथ क्वार्टर में रहने लोगों को तब चला जब उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

इस दौरान वहां से निकल रहे पड़ोसी ने शव पंखे से लटकता हुआ देखा तो क्वार्टर मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को मौके पर बुलाया और उन्हें साथ लेकर दरवाजा खोला तो देखा शव पंखे से लटक रहा था। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मिट्ठू बस्ती क्वार्टर में श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। इसके बाद वे अपनी टीम सहित पहुंचे तो क्वार्टर के कमरे का दरवाजा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोला तो छोटू मिस्त्री का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला मृतक पिछले दो दिन से काम पर नहीं गया था और वह लेबर का काम करता था। पुलिस ने पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई और पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह पिछले छह सालों से मिट्ठू बस्ती में रह रहा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें