फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनने पर नशा माफिया पर कसी जाएगी नकेल,स्पेशल टास्क फोर्स बना कर हल्के से किया जाएगा नशे का खात्मा: कुमारी सैलजा

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने पंचकूला से कांग्रेस अध्य - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। सत्ता में आए तो नशा माफिया पर नकेल कसेंगे। स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करके इसका हलके से खात्मा किया जाएगा क्योंकि भाजपा सरकार में नशे का कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है। सरकार जानकर भी अनजान बनी हुई और युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। यह बात हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कही। वह शुक्रवार को कालका विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। जनसभा का आयोजन पिंजौर के पिंजौर चौंणा चौक में किया गया।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि चौधरी को कालका से प्रत्याशी बनाकर चुनावी दंगल में उतारने का फैसला बिलकुल सही है। ऐसा लोगों के जोश को देखकर लग रहा है। पार्टी में टिकट के दावेदार कई थे, लेकिन पार्टी ने यह निर्णय लोगों की राय जानने के बाद लिया। प्रदीप चौधरी की क्षेत्र में लोकप्रियता को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। पार्टी को प्रदीप चौधरी के रूप में एक मजबूत स्तंभ और जीतने वाला उम्मीदवार मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा से उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा जाए। क्षेत्र की एचएमटी कंपनी पर देश को नाज था, लेकिन भाजपा ने उसे बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में पिंजौर परवाणु बाईपास का निर्माण करवा दिया था, लेकिन भाजपा सरकार अभी तक सूरजपुर सुुक्खोमाजरी बाईपास का निर्माण नहीं कर पाई है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने की है, वहीं भाजपा भाई से भाई को लड़ाने का काम करती है। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। इसलिए पहले इनसे रिपोर्ट और फिर वोट की बात करो।
विज्ञापन

सैलजा ने लोगों को एक नंबर देते हुए कहा कि इस पर कॉल करके वे कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा भाजपा सरकार ने एचएमटी को बंद करके बेरोजगारी फैलाने का काम किया है। क्षेत्र में चोरी, डकैती, मर्डर जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। इस मौके पर दून के पूर्व विधायक रामकुमार, धनेन्द्र आहलूवालिया, नवदीप शर्मा, फोमलाल फिरोजपुर सहित कई पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने भी सभा में संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें