फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चिनूक-4 सेमीफाइनल में क़ोरविन की दमदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीकेएल पैंथर्स को 29 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चिनूक-4 टूर्नामेंट का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला विल टू विन ग्राउंड में खेला गया, जिसमें कोरविन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीकेएल पैंथर्स को 29 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर क़ोरविन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। अजय ठाकुर ने 41 रन और परवेश कुंडू ने 40 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पीकेएल पैंथर्स की ओर से गोलू ने 3 विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाज रन गति पर नियंत्रण नहीं रख सके।
विज्ञापन

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीकेएल पैंथर्स की शुरुआत कमजोर रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 19 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। गोलू ने 42 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अक्षीत महाजन (22 रन) और सनी (29 रन) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

क़ोरविन की ओर से कप्तान पुनीत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। ऋषि और रोहित रावत ने भी 3-3 विकेट हासिल किए। कसी हुई गेंदबाजी के दम पर क़ोरविन ने मुकाबला 29 रनों से अपने नाम किया। मैच के अंत में कप्तान पुनीत शर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें