फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आर्ट्स स्ट्रीम में 476 अंकों के साथ कोमल को जिले में पहला स्थान

विज्ञापन
कोमल
विज्ञापन
12वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन

महक आईएएस बनकर और मानसी सीए बनकर करना चाहती हैं देश सेवा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में पंचकूला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार जिले में कुल 2828 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2415 विद्यार्थी सफल रहे। 348 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है, जबकि 65 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। जिले में कुल 66 स्कूल हैं, जिनमें से 6 स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं और शेष स्कूलों में हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
हरियाणा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में इस बार छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थापली की छात्रा कोमल ने 476 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कामर्स स्ट्रीम में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, कालका की मानसी ने 471 अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया। मेडिकल स्ट्रीम में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, बरवाला की छात्रा शिवानी ने 473 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नान-मेडिकल स्ट्रीम में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा महक ने 455 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीए बनकर परिवार का नाम ऊंचा करना चाहती हूं
कॉमर्स स्ट्रीम में हरियाणा बोर्ड से पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा मानसी ने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार परवाणू में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां बबीता देवी हाउस वाइफ है। उन्होंने सात घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर नाम ऊंचा करना चाहती हैं। वह पढ़ाई के तनाव से बचने के लिए बैडमिंटन खेलती थीं।
आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं
नॉन मेडिकल में टॉप करने वाली महक ने बताया कि उनके पिता तिलकराज किसान हैं। मां रीता देवी हाउस वाइफ हैं। स्कूल के बाद छह घंटे की सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन



सीबीएसई के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर 20 की छात्रा आशी ने 492 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स स्ट्रीम में सेक्टर- 26 के सरकारी स्कूल के छात्र अनन्य ने 474 अंक प्राप्त किए। मेडिकल स्ट्रीम में सेक्टर 12 की छात्रा बेदिका ने 490 अंक हासिल कर टाप किया, जबकि नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में सेक्टर 20 के छात्र रचित पांडेय ने 481 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें