फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय जा रहे युवक को चाकू मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 डिस्पेंसरी से वैक्सीन लगवाकर ऑफिस जाने वाले व्यक्ति पर हमला करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेेक्टर-5 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रितुल सिंह निवासी सेक्टर-6 ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 3 फरवरी को सेक्टर-4 डिस्पेंसरी से वैक्सीन लगवाकर वह अपने कार्यालय जा रहा था। जैसे ही वह गांव हरिपुर के ढाबे के नजदीक पहुंचा तो चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि गोलू निवासी हरिपुर सेक्टर-4 ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। इसकी सूचना किसी ने उनके पिता को दी। मौके पर पहुंचे रितुल सिंह के पिता राजेंद्र सिंह उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के बाद होश आने पर पुलिस ने रितुल सिंह के बयान दर्ज किया। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें