फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दस हजार मीटर दौड़ में किशन कर्की ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईटीबीपी भानू में अंतर सीमांत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आईटीबीपी के महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्तर पश्चिमी फ्रंटियर लेह कांस्टेबल (जीडी) किशन कर्की ने हासिल किया। दूसरा स्थान कांस्टेबल (जीडी) जयवीर प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली और तीसरा स्थान उत्तर पश्चिम फ्रंटियर लेह पंकज यादव (जीडी) ने प्राप्त किया।
शॉटपुट प्रतियोगिता में कांस्टेबल (जीडी) सुखबीर प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली ने प्रथम स्थान, कांस्टेबल (जीडी) मनोज कुमार व कांस्टेबल (जीडी) अनवर हुसैन उत्तर पश्चिम फ्रंटियर लेह द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कांस्टेबल (जीडी) जय पदमा कुमार पूर्वी फ्रंटियर लखनऊ ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान कांस्टेबल (जीडी) अजगेकर विनायक और तीसरा स्थान कांस्टेबल (जीडी) अर्पण राय उत्तरी फ्रंटियर देहरादून ने प्राप्त किया।
20 हजार मीटर वॉक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेड कांस्टेबल (जीडी) सी कोरमा राय, दूसरा स्थान कांस्टेबल (जीडी) विनोद कुमार उत्तरी फ्रंटियर देहरादून और तीसरा स्थान कांस्टेबल (जीडी)धर्मपाल गुर्जर उत्तर पूर्व फ्रंटियर इटानगर ने प्राप्त किया।
वेटरनरी फर्स्ट एड माइनर इंजरी (स्वान एवं अश्व) प्रतियोगिता में सहायक उप निरीक्षक (वेट) विक्रम सिंह प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली ने प्रथम स्थान, हेड कांस्टेबल (वेट) सरवन कुमार उत्तर पूर्वी फ्रंटियर ईटानगर ने द्वितीय स्थान तथा सहायक उप निरीक्षक (वेट) अजय नेहरा उत्तर पश्चिमी फ्रंटियर लेह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। घाव की मरहम पट्टी तथा टांके लगना (स्वान एवं अश्व) प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल (वेट) चरणजीत प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली ने प्रथम स्थान, सहायक उप निरीक्षक (वेट) विजय सिंह फोगाट उत्तर पश्चिमी फ्रंटियर लेह ने द्वितीय स्थान तथा हेड कांस्टेबल (वेट) सुनील प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईटीबीपी के महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया ने सभी विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें