चंडीगढ़। ग्राम विकास एवं पंचायत मंत्री के पास अधिकारियों की कारगुजारी को लेकर लगातार पहुंच रही शिकायतों पर पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पास प्रदेश के कई ग्राम और पंचायतों से विकास कार्यों में अटकले डाल रहे या गांवों की दिक्कतों की सुनवाई नहीं किए जाने की लिखित शिकायतें आ रही थी। इस पर मंत्री ने बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर ग्राम विकास एवं पंचायतों के अधिकारियों को चेतावनी जारी की थी। शिकायतों का समस्या नहीं थमने पर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री के आदेश पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने आदेश जारी कर 50 बीडीपीओ, एसईपीओ और वरिष्ठ सहायकों को तत्काल ट्रांसफर किया है।