फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित : ओमप्रकाश धनखड़

विज्ञापन
रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विस्तार से चर्चा कर बजट को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाने वाला बताया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कृषि कानूनों से किसान की जमीन नहीं छीनी जाएगी।
विज्ञापन

एमएसपी पहले की तरह ही लागू रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम में एमएसपी की गारंटी लिखित में दी गई है कि सरकार सदैव किसानों से एमएसपी पर ही अनाज की खरीद करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान आंदोलन पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बजट से सुस्पष्ट और प्रभावकारी परिणाम देखने को मिले हैं। बजट पारित होने के बाद पहली बार देश के शेयर बाजार में भारी उछाल आया है। देश के तीन आर्थिक विकास के सूत्रधार संपत्ति, सोना और शेयर बाजार में एक साथ बढ़ोत्तरी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सरकार के कार्यकाल में पारित बजट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छठे साल में पेश बजट में अनाज खरीद के लिए 127 प्रतिशत से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में 34 हजार करोड़ से बढ़ाकर 71 हजार करोड़ रुपये गेहूं खरीद पर खर्च करने, धान की खरीद पर 63 हजार करोड़ से 1.72 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में 35 लाख करोड़ का बजट पारित हुआ और इसमें 15 लाख करोड़ का शेयर बाजार में उछाल आया है। नागरिकों को जागरूक करने के लिए 13-14 विचार संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी और इनमें विस्तार से चर्चा की जाएगी।
100 सैनिक स्कूल खोलना मिसाल है
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि दलहन क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये, कपास के लिए एक हजार करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इस प्रकार सभी को मिलाएं तो अढ़ाई लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त की राशि अनाज के लिए रखी गई है। देश में एक साथ 100 सैनिक स्कूल खोलना एक मिसाल है। भारत द्वारा निर्मित कोविड वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्राजील जैसे देशों ने सराहना की है।
बायोलॉजी के क्षेत्र में चार संस्थान खोलने के अवसर मिलेंगे और एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर भी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड सरकार को 11 करोड़ रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी है। जरूरत हुई तो मानवता की सेवा के लिए भी स्वयंसेवी भेजे जाएंगे। वर्तमान में कैप्टन भूपेंद्र सिंह उत्तराखंड सेवा के लिए गए हैं।
स्वास्थ्य बजट की अनुकरणीय वृद्धि : ज्ञानचंद गुप्ता
संगोष्ठी को संबोधित कर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बजट को देश हित में बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश के लिए हितकारी बजट पास किया गया है, यह उद्योग में बढ़ोत्तरी होने के साथ रोजगार के अवसर पर उपलब्ध करवाएगा। स्टार्टअप सेंटर के लिए भी बजट बहुत ही उत्कृष्ट होगा।
पूंजीगत व्यय को भी बजट में एक सुनहरी अवसर दिया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, परमजीत कौर, मेयर कुलभूषण गोयल, जिला परिषद की चेयरपर्सन रितु सिंगल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा के साथ प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें