फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किडनैपिंग की सूचना निकला निजी विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किडनैपिंग की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं और शहर से मोरनी जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि करीब आधे घंटे बाद जब संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर उसमें सवार व्यक्ति और महिला से पूछताछ की गई, तो मामला अपहरण का नहीं बल्कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का निकला। जानकारी अनुसार रविवार दोपहर एक महिला ने डायल-112 पर स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने गाड़ी को सेक्टर-3 के पास से ढूंढ लिया और पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ था और पत्नी के हंगामे के बाद अन्य महिला ने इसे अपहरण समझ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें