मोरनी। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ की ओर से 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 28 केंद्र शासित एवं राज्यों से लगभग 650 साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट भी शामिल हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शुक्रवार को हुए मुकाबले में यूथ बॉयज 3 लैप इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में मेघालय के केविनन लयघोष ने 23:35:812 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। अरुणाचल प्रदेश के लिज्यूम एटे ने 23:57:938 मिनट का समय लेकर रजत जीता। तमिलनाडु के नरेन आदर्श जी ने 24:44:752 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया ।
यूथ गर्ल्स दो लैप इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में तमिलनाडु की समृथी के ने 20:55:786 मिनट का समय लेकर स्वर्ण जीता। केरल की मैजा बैकर एनसी ने 21:43:097 मिनट का समय लेकर रजत जाती। तमिलनाडु की सुनमिथा एन ने 23:48:400 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया ।
सबजूनियर लड़कियों में दो लैप इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में कर्नाटक की मिथिला दास ने 32:39:317 मिनट का समय लेकर स्वर्ण जीता। तमिलनाडु की सोवबरनिका एस ने 35:36:589 मिनट का समय लेकर रजत जीता। कर्नाटक की काईना ब्रूह ने 36:43:493 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह, आयोजक सचिव नीरज तंवर, प्रवीण कुमार , अजीत कुमा, भूडी गांव की सरपंच कमला देवी, बादल जाखड़ सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे।