फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनईईटी परीक्षा में टॉप-10 में पंजाब के केशव मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी-यूजी)-2025 का परिणाम घोषित किया। नीट के ऑल इंडिया टॉप-10 में बरनाला निवासी केशव मित्तल ने 99.99 परसेंट के साथ 7वां रैंक हासिल करते हुए पंजाब टॉप किया। वहीं टॉप 100 में सूबे के 9 छात्रों ने स्थान बनाया। एनईईटी-यूजी 2025 परीक्षा के लिए इस बार पंजाब से 29,384 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 28,407 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 16,104 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बरनाला के तपा मंडी के रहने वाले केशव मित्तल के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। केशव मित्तल के पिता डॉ. प्रबोध मित्तल ने बेटे केशव मित्तल की उपलब्धि पर खुशी जताई। कहा कि उनके बेटे ने न केवल देश का बल्कि राज्य का नाम भी रौशन किया है। केशव मित्तल ने नीट परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 680 अंक प्राप्त किए हैं।

टॉप-100 में पंजाब के कुल 9 विद्यार्थी
केशव मित्तल के अलावा हिमांक बघला ने 28वां रैंक, मोहम्मद समीर ने 33वां, नवीन मित्तल ने 49वां, तिशा जैन ने 51वां, अरमान बेरी ने 77वां, राघव गोयल ने 87वां, जानव बंसल ने 89वां और रूपेश गर्ग ने 97वां रैंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 10-12 घंटे पढ़ाई की : केशव
केशव मित्तल ने डीएम पब्लिक स्कूल कराड़वाला से 12वीं में 98 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। नीट के लिए उन्होंने रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई की। वे एम्स दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता डॉक्टर प्रबोध मित्तल, माता सुनीता मित्तल को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें